अकोला

16 नवंबर की शाम अकोला जिले के पातुर ग्राम में पहुंचेगी भारत जोडो यात्रा

नवभारत डेस्क
  • पातुर में ठहरेंगे राहुल गांधी

अकोला. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश तायड़े से बातचीत करने पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा 16 नवंबर की शाम 7 बजे अकोला जिले के पातुर ग्राम में पहुंचेगी. यहां पर तिलक लगाकर महिलाएं सांस्कृतिक वेश में उनका स्वागत करेंगी. इसी तरह महिला कांग्रेस द्वारा भी उनका स्वागत किया जाएगा. राहुल गांधी यहां स्थित साई जीनिंग में रात को ठहरेंगे. 17 नवंबर की सुबह 6 बजे पातुर पुलिस स्टेशन चौक से राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का सुबह 6 बजे शुभारंभ होगा.

संभाजी चौक, महात्मा फुले की प्रतिमा, रेणुका माता मंदिर, बाभुलगांव चौक होते हुए यात्रा निकलेगी. यहां पर महिला बचत गुट द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा. यह यात्रा दोपहर 11 बजे चान्नी फाटा, वाड़ेगांव पहुंचेगी, यहां पर बुलढाना अर्बन क्रेडिट सोसायटी के वेअर हाऊस में 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उन शिष्टमंडलों से मिलेंगे जिन्हें कांग्रेस कमेटी द्वारा मंजूरी प्रदान की गयी है. इसके पश्चात यात्रा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करेंगे फिर यह भारत जोडो यात्रा शाम 7 बजे वाड़ेगांव होते हुए बालापुर तहसील में स्थित धनेगांव पहुंचेंगी. यहां पर राहुल गांधी यात्रियों कों संबोधित करेंगे और आभार मानेंगे.

बाग फाटा क्षेत्र में महादेव मंदिर परिसर में स्थित सांगवी में वे ठहरेंगे. फिर 18 नवंबर की सुबह 5.30 बजे यहां पर झंडा वंदन होगा और सुबह 6 बजे अकोला नाका होते हुए यात्रा प्रारंभ होगी जो कि बालापुर शहर के बीच से होते हुए निकलेगी. रास्ते भर लोगों से मिलते हुए वे जिला परिषद हाईस्कूल रोड से होते हुए आगे बढेंगे.

शेगांव टी पाइंट पर बुलढाना की सीमा पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा. यहां से भारत जोडो यात्रा बुलढाना जिले के शेगांव की ओर प्रस्थान करेंगी. दोपहर 3 बजे यात्रा शेगांव पहुंचेगी. यहां पहुंचते ही राहुल गांधी संत श्री गजानन महाराज के दर्शन करेंगे. इसके पश्चात 4 बजे दोपहर को शेगांव में मुरारका ग्राउंड में जो कि आनंद सागर रोड पर है खुली सभा को संबोधित करेंगे, इस 22 एकड़ के मैदान में 5 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है. इस यात्रा में उनके साथ उद्धव बालासाहब ठाकरे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक तथा पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. 

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO